फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत घर की सफाई को चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो तीन
विज्ञापन

कालागढ़ । मीरापुर उत्तर के ग्रामीणों ने पंचायत घर परिसर कर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश का हर गांव और शहर स्वच्छ होगा। मीरापुर उत्तर के ग्रामीणों ने साल 2018 को स्वच्छता वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत गांव के पंचायत घर परिसर की साफ सफाई से की गई। पंचायत घर और पंचायत परिसरों की हालत जर्जर अवस्था में है। इनमें गंदगी, कीचड़ और झाड़ियों ने अपनी जगह बना ली है। साथ ही अनाधिकृत अतिक्रमण भी हो रहा है। इन सब को दूर करने के लिए सभी ग्राम वासियों ने कमर कसी और बुजुर्गों के मार्गदर्शन में पंचायत परिसर को श्रमदान करके गंदगी और झाड़ियों से मुक्त किया। महिलाओं और बच्चों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामवासियों ने कहा कि पंचायत परिसर को खेल परिसर के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर महाराज सिंह नेगी, प्रदीप सिंह, मनोज रावत, प्रभजोत सिंह, महिपाल सिंह रावत, रामेश्वर सिंह, अमरीक सिंह, विनोद नेगी, अमर सिंह, हरभजन सिंह, मोहन लाल, विद्या देवी, रामेश्वरी देवी, रजा देवी, सुशीला देवी, संजय बिष्ट, दिनेश चंद्र, विनोद चौधरी आदि का योगदान रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें