फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत से कराया जा रहा संपर्क मार्गों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। जिला पंचायत की ओर से वार्ड 5 में 79 लाख रुपये की लागत से आधा दर्जन से अधिक खस्ताहाल संपर्क मार्ग बनवाए गए हैं। आदर्शनगर की गली 6ए में सीसी रोड निर्माण सहित वार्ड के कई संपर्क मार्गों पर जनहित में खड़ंजा और सीसी मार्ग बनवाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश एडवोकेट ने क्षेत्र के खस्ताहाल संपर्क मार्गों का निर्माण कराने के साथ अन्य खस्ताहाल मार्गों पर खड़ंजा आदि लगाने का प्रस्ताव जिला पंचायत को भेजा गया है। क्षेत्र में 79 लाख रुपये की लागत जिन संपर्क मार्गों को बनवाया गया है उनमें शाहजहांपुर उर्फ खुरर्रमपुर के समीप नहर से अलावलपुर नैनू, छोटी नहर की पटरी पर तारकोल पटरी मार्ग निर्माण, मुबारकपुर राठे की आबादी के समीप से नहर की पुलिया तक 300 मीटर खड़ंजा निर्माण, नजीबाबाद-नगीना मार्ग से सिकंदरपुर बसी गांव की आबादी तक लगभग 200 मीटर सीसी रोड निर्माण शामिल हैं। जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश ने बताया कि जनहित में सादातपुर की आबादी से मिलक गांव के निकट नहर पुल तक लगभग 450 मीटर खड़ंजा निर्माण, शाहजहांपुर आबादी जगराज सिंह के मकान तक 250 मीटर खड़ंजा तथा गांव अलावलपुर नैनू-शाहजहांपुर संपर्क मार्ग से रघुनाथपुर तक लगभग 800 मीटर खड़ंजा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश एडवोकेट ने प्रस्तावित कार्यों में आदर्शनगर की गली 6ए का सीसी रोड निर्माण कराने, अगुपुरा से सरवनपुर तक खड़ंजा निर्माण, गजरौला नहर पुलिया से खानपुर होते हुए शेखपुर लाला तक लगभग 2 किलोमीटर तारकोल सड़क निर्माण का कार्य प्रस्तावित होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत वार्ड क्षेत्र के अन्य प्रस्तावित कार्यों में नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग से आरसीपुरम तक सीसी रोड निर्माण, गजरौला आबादी से दक्षिण की ओर प्रजापति मंदिर तक खड़ंजा निर्माण कराना भी प्रस्तावित कार्यों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें