फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ धोखा : टिकैत

Sun, 12 Nov 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर में चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा का अनावरण करत नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चांदपुर में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों के साथ धोखा हो रहा है। कोई भी किसान के पक्ष में नहीं हुई। उनकी मुख्यमंत्री से सकारात्मक वार्ता हुई, लेकिन यह अंदाजा लगाया कि कोई भी किसान के पक्ष में नहीं है। किसान को खुद ही अपने को मजबूत कर अपना हक हासिल करने के लिए तैयार होना होगा। 
विज्ञापन

गांव बागड़पुर में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा कुछ दिन पहले शरारती तत्वों ने तोड़ दी थी। नरेश टिकैत वहां लगी नई प्रतिमा का अनावरण किया। नरेश टिकैत ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी। आज किसान फिर से मुश्किल दौर से गुजर रहा है। पहले केंद्र और फिर राज्य सरकार ने किसानों को गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल दिलाने की घोषणा की थी। लेकिन गन्ने के मूल्य में केवल दस रुपये की वृद्घि की गई है। यह किसानों के साथ कितना बड़ा धोखा किया गया है। उन्होंने कहा कि 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने की बात तो खुद मिल मालिक कह रहे थे। यह बंदरबांट कहां हो रही है। किसान खेती से अपने खर्चे तक नहीं निकाल पा रहे हैं। किसान खेती छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। किसान अपने खर्चे कुछ कम करे तो ही कुछ भला हो सकता है। राजनीतिक पार्टियों ने तो किसानों के बारे में सोचना ही छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी है।               दिल्ली और लखनऊ में किसानों की लड़ाई लड़ी जा रही है। कहा कि किसान सड़क पर जाम लगाना नहीं  चाहता है। लेकिन जब किसान  की कोई नहीं सुनता तो उस पर किसान भी जाम लगाने को मजबूर हो जाता ह।  पुलिस से भी दूसरे प्रदेश से माल लाने वाले किसानों को परेशान करने के बजाए सहयोग करने को कहा। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा  कि किसानों का   शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर मिलों या गन्ना सेंटरों पर घटतौली की गई तो किसान चुप नहीं बैठेगा। इस पर भी कोई नहीं माना तो भाकियू उसे सबक सिखाएगी। पंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.विजयपाल    सिंह व संचालन विजयपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें