फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि पर मकान बनाने पर 122 बी लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने पर एक व्यक्ति पर जुर्माने के साथ ही 122बी का मुकदमा भी किया गया है। राजस्व प्रशासन की कार्रवाई से भूमाफिया में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

ताजपुर निवासी मुजफ्फर अली ने जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को शिकायत कर गांव के ही इश्तखार अहमद पर बस स्टैंड के पास रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे। उपजिलाधिकारी द्वारा गठित टीम में शामिल तहसीलदार चांदपुर और लेखपाल ने मौके की जांच की तो आरोप सही पाए गए। लेखपाल ज्योति लाल ने बताया कि इश्तखार ने ग्राम समाज की 24 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया। उसके विरुद्ध 122 बी का तहसील में मुकदमा दर्ज किया गया है । एक लाख 15 हजार दो सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक माह पूर्व भी बस स्टैंड पर वर्षों से सड़क किनारे पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध रूप से रखे एक खोखे को एसडीएम के आदेश पर हटाया गया था। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें