फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर के चयन को बुलाई पंचायत में हंगामा, पंचायत रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में हंगामा, रद्द हुआ डीलर का चुनाव
विज्ञापन

- गांव शहजादपुर में खुली बैठक में चुना जाना था राशन डीलर
अमर उजाला ब्यूरो
हरेवली।
ग्राम शहजादपुर में राशन डीलर के चयन को लेकर पूर्ति विभाग की ओर से गांव में बुलाई गई खुली पंचायत में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। जिसके कारण अधिकारियों ने पंचायत को रद्द कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अधिकारियों ने पहले कहा था कि चयन एससी कैटगिरी के व्यक्ति का होगा, लेकिन बाद में ओबीसी व्यक्ति का चयन किया जा रहा था।
सोमवार को पूर्ति विभाग की ओर से राशन डीलर के चयन के लिए पंचायत का आयोजन किया गया था। गांव के पंचायतघर पर काफी लोग एकत्र हो गए। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शुभम राज, सचिव गजवीर सिंह, नोडल अधिकारी प्रदीप गुप्ता ने प्रधान के नेतृत्व में पंचायत की प्रक्रिया शुरू की। चार लोगों वाजिद, रीता, असलम, राजेंद्र ने डीलर के चयन को दावा पेश किया। लेकिन कुछ ही देर के बाद राजेंद्र ने अपना नाम वापस ले लिया। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। गांव के रामकिशोर, बाबूराम, चंद्रभान सिंह, नेतराम सिंह का आरोप है कि अधिकारी डीलर के चयन में गड़बड़ी कर रहे हैं। पहले तो इनके द्वारा बताया जाता रहा कि डीलर एससी कोटे का व्यक्ति बनेगा। पर अधिकारी गैर एसी कोटे के व्यक्ति को डीलर बनाने का प्रयास करने लगे। बढ़ते हंगामे को अधिकारी घबरा गए और उन्होंने पंचायत को रद्द करने की घोषणा कर दी। जबकि गांव के पूर्व प्रधीान हारून, इस्लाम, मुनब्बर, शमशाद का कहना था कि डीलर कोई भी बने। पर डीलर का चयन आज ही होना चाहिए। डीलर की तैनाती न होने से गांव के लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीलर ओबीसी कोटे का बनना है: नोडल अधिकारी
नोडल अधिकारी का कहना है कि विभाग की ओर से सही से प्रचार न होने से ग्रामवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा है। अब डीलर के चयन के लिए फिर से गांव में पंचायत का आयोजन होगा। डीलर ओबीसी कोटे का बनना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें