फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन अवकाश के दौरान आईओसी अधिकारियों का प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद(बिजनौर) । आईओसी के अधिकारियों ने वेतन विसंगतियों के विरोध में डिपो गेट पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने केंद्र सरकार क ी ओर से दी जाने वाली थर्ड पीआरसी को स्वीकार करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल डिपो नजीबाबाद के मार्केटिंग और पाइप लाइन विभाग के अधिकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में गेट मीटिंग की। भोजन अवकाश के दौरान मार्केटिंग प्रबंधक और पाइप लाइन प्रबंधक के नेतृत्व में आईओसी के 15 अधिकारियों ने गेट पर धरना दिया। आईओसी अधिकारियों ने दो टूक कहा कि उन्हें केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली थर्ड पीआरसी विसंगतियों के कारण स्वीकार नहीं है। आईओसी अधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द वेतन विसंगतियां दूर नहीं हुईं तो वे पांच सितंबर 2017 को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रर्दशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें