मानदेय नहीं मिला तो पल्स पोलिस अभियान का बहिष्कार
बिजनौर।
आशाओं और संगिनियों ने चार माह का मानदेय और एक वर्ष का एरियर दिलाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। एक मांग पत्र डीएम जगतराज को दिया। एक सप्ताह में मानदेय और एरियर नहीं देने पर पल्स पोलियो अभियान के बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि मोहम्मदपुर देवमल क्षेत्र की आशाओं और संगिनियों को चार माह से मानदेय और एक वर्ष का एरियर नहीं दिया गया है। साथ ही लाभार्थियों को भी भुगतान नहीं दिया है। इसके कारण लाभार्थी उनसे दुर्व्यवहार करते है। इस समस्या के बारे में कई बार प्रभारी चिकित्सका अधिकारी को बताया जा चुका है लेकिन समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों ने वर्क प्लान नहीं देने पर मानदेय नहीं देने की बात कही गई थी। मगर, उन्होंने अग्रिम वर्क प्लान बीसीपीएम को भेज दिया है। इस कारण आशाएं अर्थिक रूप से परेशान है। आशाओं और संगिनियों ने बताया कि मानदेय और एरियर नहीं मिलनेे से वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है। एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नही होने पर दो जुलाई से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार किया जाएगा। धरने में ममतेश रानी, पूनम देवी, गीता रानी, प्रेमवती, चंद्रो देवी, बबीता देवी, ओमलता, सर्वेश, अनीता और रचना आदि मौजूद रही।