फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक साल में टूट गया 80 की उम्र का निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। जिस तरह मोहब्बत और साथ निभाने की कोई उम्र नहीं होती, वैसे ही यह भी तय नहीं होता कि रिश्तों में कब दरार आ जाए। क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी 80 वर्षीय वृद्ध का अपनी हमउम्र से एक वर्ष पूर्व हुआ निकाह टूट गया। दोनों के बीच हुए विवाद के बाद मामला थाने पहुंचा। वहां घंटों चली पंचायत और समझौते की तमाम कोशिशों के बाद वृद्धा के न मानने पर दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। महिला अपने बेटे के पास चली गई।
विज्ञापन

बताया गया कि गांव निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग ने करीब एक वर्ष पूर्व नगीना देहात क्षेत्र की रहने वाली हमउम्र महिला से निकाह किया था। जीवन के अंतिम पड़ाव में दोनों ने एक-दूसरे का सहारा बनने का फैसला किया था। उस समय इस निकाह की पूरे क्षेत्र में खूब चर्चा हुई थी। लोग इसे उम्र के आखिरी पड़ाव में साथ निभाने की मिसाल बता रहे थे।
लेकिन निकाह के कुछ समय बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई और शनिवार को मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां पहुंचे कुछ संभ्रांत लोगों ने माध्यता करते हुए समझौता कराने का प्रयास किया। कई घंटों तक चली बातचीत में परिजनों और संभ्रांत लोगों ने भी रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी। बताया जाता है कि महिला ने पति के साथ रहने से साफ इन्कार कर दिया जबकि पति बार-बार रिश्ते को बनाए रखने की बात कहते रहे। काफी समझाने के बाद भी जब कोई रास्ता नहीं निकला तो भारी मन से दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। थाने में ही रिश्ते के खत्म होने की औपचारिकता पूरी हुई। इस दौरान बुजुर्ग की आंखें नम हो गईं। थाने में मौजूद लोग भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें