बिजनौर डिपो की तीन बसों से घर भेजे गए 79 प्रवासी मजदूर
बिजनौर। प्रशासन ने जिले के विभिन्न अस्थाई आश्रय स्थलों पर क्वारंटीन 79 प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक भिजवाया। इन सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने और 14 दिन का क्वारंटीन समय पूरा होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार को जिला मुख्यालय से 79 प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक भिजवाया गया। क्वारंटीन की 14 दिन की अवधि पूरी होने और जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सीतापुर, चंदौली, आजमगढ़, बाराबंकी, गाजियाबाद, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज आदि जिलों के लिए लगभग तीन बसों से उनके घर भेजा गया।
मजदूर की तबीयत बिगड़ी
धामपुर। मनभावन बैंक्वेट हॉल में बने आश्रय स्थल में झारखंड और बिहार के ठहरे 38 मजदूरों में से एक की हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे सीएससी ले जाया गया। शिविर कैंप प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मनभावन में बिहार और झारखंड के 38 लोग 11 मई से ठहरे हुए हैं। 36 लोग बिहार के हैं और छह झारखंड के हैं। बिहार निवासी प्रवासी एक बालक की बृहस्पतिवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में उपचार के लिए ले जाया गया है।