फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से 19 मई को ट्रेन मजदूरों को लेकर जाएगी बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से 19 को मजदूरों को लेकर बिहार जाएगी ट्रेन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में क्वारंटीन किए गए बिहार व अन्य जिलों के मजदूरों को 19 मई को ट्रेन से बिहार भेजा जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए ट्रेन बुक कर ली है। 916 मजदूरों को उनके गंतव्यों पर भेजा जाएगा। ट्रेन रामपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा में काम करने वाले मजदूर लगातार अपने गंतव्यों को जा रहे हैं। शासन ने सभी मजदूरों को क्वारंटीन करने के निर्देश जारी किए थे। शासन के निर्देश के बाद प्रशासन ने जिले में 916 मजदूरों को क्वारंटीन किया है। इनमे अधिकतर मजदूर बिहार के हैं। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के भी मजदूर जिले में ठहरे हैं। प्रशासन कई जिलों के मजदूरों को पहले बस से रवाना कर चुका है लेकिन वर्तमान में क्वारंटीन किए गए मजदूरों को बस से नहीं बल्कि ट्रेन से उनके गंतव्यों को भिजवाया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन ने रेलवे से ट्रेन बुक करा ली है। ट्रेन 19 मई को रामपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। जिले भर में कई जगह पर ठहरे मजदूरों को बसों से रामपुर रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा। रास्ते में पड़ने वाले पूरब के जिलों में वहां के रहने वाले मजदूरों को उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें