पालिका के 78 कर्मियों को लगा टीका
नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने नगर पालिका के 78 अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविशील्ड का टीका लगाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिका के 125 कर्मचारियों को टीका लगाया जाना था, लेकिन 47 कर्मचारी टीका लगवाने के लिए नहीं पहुंचे।
नजीबाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी और नोडल अधिकारी डॉ. फैज हैदर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर पालिका में टीकाकरण किया गया। डा. गौरव गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य टीम द्वारा नगर पालिका के 125 कर्मचारियों का टीककरण करना था, लेकिन टीकाकरण के लिए 78 अधिकारी और कर्मचारी ही पहुंचे। कार्यक्रम में ईओ विजयपाल सिंह, कार्यालय प्रभारी मुज्जफर अली, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, अफजाल अहमद, पंकज शर्मा, इनाम अली, दीपक कुमार, आकाश, नुसरतउल्हा, जमाल समेत नगर पालिका के 78 कर्मचारियों ने कोविशील्ड का टीका लगवाया। स्वास्थ्य टीम ने टीका लगवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को टीकाकरण का प्रमाण पत्र भी दिया।
ईओ विजयपाल ने नगर पालिका के अन्य कर्मचारियों से जल्द से जल्द कोविशील्ड टीका लगवाने की अपील की। टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य टीम से डा. गौरव गुप्ता, डा. सुशील, मेहता शर्मा, संगीता, नरगिस, अभिनव आदि शामिल रहे।
तीन केंद्रों पर लगा 145 कर्मचारियों को टीका
नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने नजीबाबाद के तीनों कोविशील्ड टीकाकरण केंद्रों में 145 कर्मचारियों को कोविशील्ड का टीका लगाया। सीएमओ विजय कुमार यादव और एसीएमओ डा. पीआर नायर ने सभी केंद्रों पर टीकाकरण का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य टीम ने डा. फैज हैदर, डा. सुशील कुमार, डा. पंकज बिश्नोई, डा. गौरव गुप्ता के निर्देशन में लाला भोजाराम राजकीय नेत्र चिकित्सालय में 36, नगर पालिका परिषद में 78 और पीएचसी नजीबाबाद में 31 कर्मचारियों को कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगाया।
.