फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफियाओं की धरपकड़ को पुलिस ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी से चोरी छिपे किया जा रहा अवैध खनन
विज्ञापन

नजीबाबाद। खनन माफिया चोरी-छिपे नदियों का दोहन कर खनिज संपदा की लूट में लगे हैं। शाहपुर, भोगपुर, लुकादड़ी, मथुरापुर मोर सहित कई स्थानों पर खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली और बुग्गियों से अवैध खनन कर राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने अवैध खनन माफिया की धरपकड़ का अभियान चलाया है।
विज्ञापन

एसडीएम उमेश कुमार मिश्र के निर्देशन में राजस्व और पुलिस टीम ने खनन माफिया के खिलाफ अभियान चलाया है। लंबे समय से खनन माफिया चोरी छिपे मालन नदी से अवैध खनन में जुटे हैं। शाहपुर खैरुल्लापुर, भोगपुर, लुकादड़ी, मथुरापुर मोर सहित कई स्थानों पर रात के अंधेरे में नदी से रेत निकालकर एकत्र कर ट्रैक्टर-ट्रॉली और बुग्गियों से ठिकाने लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी संजय पांचाल के निर्देशन में पुलिस ने शाहपुर में छापामारी की। पुलिस को देख खनन माफिया नदी क्षेत्र से फरार हो गए। खनन माफिया नदी किनारे खनन एकत्र करके उसे ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने नदी क्षेत्र से अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में खनन सामग्री को हल्का लेखपाल के सुपुर्द किया। सूत्रों की माने तो खनन माफिया हल्का लेखपाल और सफेदपोश के संरक्षण में अवैध खनन के खेल में लगे हैं। वहीं, नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर गांव मनोहरवाला क्षेत्र में फोरलेन की आड़ में मिट्टी का खनन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें