फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पेंशन स्कीम से वंचित हैं जिले में 1500 शिक्षक

विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिजनौर। पुरानी पेंशन की आस में अभी भी जिले के 1500 शिक्षकों ने नई पेंशन योजना से लाभान्वित होने के लिए आवेदन नहीं किया है। ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों को नई पेंशन स्कीम के फार्म भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। पेंशन से नहीं जुड़ने से शिक्षकों को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। वर्ष 2005 से 2017 के बीच नियुक्ति पाए अधिकांश शिक्षकों को नई पेंशन योजना से जोड़ा जा चुका है। वर्ष 2018 में नियुक्ति पाए शिक्षकों को नई पेंशन योजना से जोड़ा जाना शेष है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए कवायद चल रही है। पेंशन योजना से नहीं जुड़ने से शिक्षकों को भी नुकसान हो रहा है। जिले के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 1500 शिक्षक ऐसे बताए जाते हैं, जिन्हें न तो पुरानी पेंशन का लाभ मिल रहा है और न ही इन शिक्षकों को अभी तक नई पेंशन योजना से जोड़ा जा चुका है। इन शिक्षकों ने नई पेंशन योजना के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा मोहम्मद हामिद खान ने कई बार ब्लॉक स्तर पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज कर शिक्षकों से नई पेंशन योजना के लिए फार्म भरवाने के निर्देश दिए हैं। आवेदन के साथ शिक्षकों बैंक पासबुक, पैन कार्ड, हाईस्कूल सनद तथा आधार कार्ड की छाया प्रति साथ में संलग्न करने को कहा गया है। पेंशन योजना से नहीं जुड़ने वाले शिक्षकों पर वेतन भुगतान का संकट भी गहराने लगा है। दूसरी ओर, ब्लॉक स्तर पर बीईओ भी शिक्षकों को फरवरी महीने की सेलरी के भुगतान से पूर्व नई पेंशन योजना के फॉर्म भरने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें