फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर शुगर मिल ने शुरू किया हेलमेट पहनों- जान बचाओं अभियान का प्रचार प्रसार

विज्ञापन
विज्ञापन
‘हेलमेट पहनो, जान बचाओ’ अभियान शुरू
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर शुगर मिल प्रबंधन ने शुक्रवार को श्रमिकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा हितों को ध्यान में रख 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रत के पहले दिन सैकड़ों वाहनों को रिफ्लेक्टर लगाए गए। जिससे रात में आगे जाने वाले वाहनों को आसानी से देखा जा सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुुुुभारंभ शुगर मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगा कर किया। प्रतिदिन कार्यक्रम का आयोजन धामपुर शुगर मिल में होगा। इसके तहत शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ सभा, रविवार को पोस्टर प्रतियोगिता, सोमवार को गन्ना ढुलान में लगे ट्रांसपोर्टर एवं छोटी गाड़ियों के प्रदूषण प्रमाण-पत्र का सत्यापन एवं प्रमाणन प्रतियोगिता, मंगलवार को नो प्रोफिट नो लॉस पर हेलमेट बिक्री कार्यक्रम, ट्रेफिक पुलिस के सहयोग से किया जाएगा। बुधवार को सेफ्टी से संबंधित नारा प्रतियोगिता, नो हेलमेट, नो पार्किंग का अभियान चलाया जाएगा। बृहस्पतिवार को धामपुर शुगर मिल के अंदर एवं बाहर अभियान का प्रचार प्रसार किया गया। कार्यक्रम में जीएम प्रशासन विजय गुप्ता, निष्काम गुप्ता, सुधीर कुमार, आजाद सिंह, मनोज चौहान, सुदर्शन कुमार, जेपी गोस्वामी, सोमेंद्र पांडेय, सेफ्टी आफिसर अनिल कुमार सिंह, विकास अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, आमिर अली, डॉ. पंकज, बेगराज सिंह, डीएस रेड्डी, सुरेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें