फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाइवे प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजे के लिए हाईवे प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

भूतपुरी। भूतपुरी में भूमि अधिग्रहण के बावजूद मुआवजा न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने दल्लीवाला के शिवमंदिर पर एकत्र होकर हाईवे प्राधिकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने एक मांग पत्र प्रधानमंत्री के नाम भी भेजा।
शुक्रवार को किसानों ने कहा कि पेट्रोल पंप से लेकर राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज शाहपुर जमाल तक करीब 1100 मीटर का रकबा राजस्व विभाग के अभिलेखों में शाहपुरजमाल मौजे में दर्ज हैं। समाचार पत्र में प्रकाशित भारत के राजपत्र में शाहपुरजमाल मौजे के नाम से रकबा दर्शाया ही नहीं गया है। जबकि नेशनल हाईवे 74 शाहपुरजमाल के रकबे से ही होकर गुजर रहा है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने निर्माणाधीन हाईवे के दोनों तरफ की भूमि का अधिग्रहण तो कर लिया। परंतु अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। नेशनल हाईवे के मध्य से दोनों ओर प्राधिकरण के अधिकारियों ने 60 फीट की दूरी पर निशान लगा दिए। मगर अधिकारी मुआवजे के नाम पर चुप्पी साधे बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर ग्रामीणों के मकान और दुकानें हैं। उनका कहना है कि जमीन अधिग्रहीत होने से कई परिवार बेघर हो गए हैं। कुछ किसानों के पास जमीन भी नहीं रही। इस बाबत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों ने शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर एक मांग पत्र प्रधानमंत्री के नाम भेजा। किसानों ने चेताया कि प्रशासन ने जल्द समस्या का समाधान नहीं कराया तो आंदोलन होगा। इस दौरान वीरेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, जयप्रकाश सिंह, शिवप्रकाश, यादराम, ऋषिपाल, जयपाल, प्रेम कुमार, मनोज शर्मा, तिर्मल सिंह, पितांबर सिंह, देवराज सिंह, कन्हैया सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बलराम सिंह, राहुलदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें