फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जितने किसी भी सरकार ने नहीं कराए विकास कार्य : भराला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जितने विकास कार्य किसी भी सरकार ने नहीं कराए : भराला
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। नगीना लोकसभा प्रभारी सुनील भराला ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जितने विकास कार्य कराए हैं, उतने पिछली किसी भी सरकार ने नहीं कराए। उन्होंने लोगों से लोकसभा चुनाव में लोगों से भाजपा को वोट की अपील की।
विज्ञापन

भराला शनिवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में नगीना विधानसभा क्षेत्र की चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए सपा व बसपा का संभावित गठबंधन भाजपा के विजय रथ को नहीं रोक पाएगा। भाजपा अकेले अपने दम पर उत्तर प्रदेश से पिछली बार से भी ज्यादा सीटें जीतेगी। कार्यकर्ता मेहनत के साथ चुनाव की तैयारियों में लग जाएं। उन्होंने विधानसभा संयोजक अजीत अग्रवाल से कहा कि जो कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी ठीक प्रकार से निभाएंगे, पार्टी हाईकमान को उनकी लिस्ट भेजी जाएगी। साथ ही जो कार्यकर्ता ठीक से अपने कार्यों को अंजाम नहीं देंगे उन्हें तत्काल बर्खास्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया है की 26 जनवरी को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से कार्यकर्ता मिलकर उनके घरों पर ‘मेरा घर, भाजपा का घर’ का नारा लिखेंगे। 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को बूथ स्तर पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अध्यक्षता अजीत अग्रवाल व संचालन भूरे सिंह ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भूपेश चौहान, नगर महामंत्री अरुण शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष शिव शंकर सक्सेना, शिवपाल, धर्मपाल सिंह, दयाशंकर, गर्वित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें