फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली के विरोध में विद्यार्थियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध वसूली के विरोध में विद्यार्थियों का हंगामा
विज्ञापन

हीमपुरदीपा। अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए एसपी डिग्री कॉलेज तिगरी के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले जमकर हंगामा किया। विद्यार्थियों ने चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने किसी तरह डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहित राजपूत का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन द्वारा परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं। इसके नाम पर कॉलेज प्रशासन हर विद्यार्थी से आठ से दस हजार रुपये तक ले रहा है। रुपये न देने वालों को परीक्षा में न बैठने देने की धमकी दी जा रही है। कॉलेज प्रशासन की मनमर्जी के खिलाफ उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सोमवार को भी अवैध वसूली की गई तो वे फिर से जाम लगाएंगे। सूचना पर पहुंचे हीमपुर दीपा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के समझाने पर छात्रों ने लगभग डेढ़ घंटे बाद जाम खोला। इस दौरान मोहित कुमार, सुधांशु, अभय, आशीष, पुलकित, हिमांशु, ऋषभ, रोहित, आदित्य, मुकेश आदि मौजूद रहे। वहीं, कॉलेज प्रबंधक राहुल बंसल ने बताया कि विद्यार्थियों से कोई अवैध वसूली नहीं की जा रही है। इस बार छात्र ज्यादा संख्या में फेल हुए हैं। फेल होने वाले छात्रों से प्रैक्टिकल के लिए फीस ली जा रही है। इसकी रसीद भी विद्यार्थियों को दी जा रही है। कुछ शरारती तत्व विद्यार्थियों की आड़ में राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें