फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने क्षेत्र के विभिन्न बूथों को किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने बूथ अध्यक्ष और समिति को किया सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली । भाजपाइयों ने लोकसभा चुनाव 2019 में फिर से परचम लहराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र अपना बूथ हो सबसे मजबूत पर काम करने की कार्यकर्ताओं को सलाह दी। बूथ अध्यक्ष और समिति कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ भाजपाइयों ने उनके बूथों पर पहुंचकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष हरविंद्रर कौर के नेतृत्व में सेक्टर एक भवन, श्यामली, पाइबाग, मुक्तेश्वर, मोटा महादेव सहित विभिन्न पर पहुंचे। मंडल अध्यक्ष, लक्ष्मीकांत शर्मा, रुस्तम यादव, मोनिका यादव, पंकज शर्मा ने बूथ अध्यक्ष और समिति कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। हरविंदर कौर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को पुन:सत्ता में काबिज करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना हर बूथ मजबूत करना होगा। इस अवसर पर विशाल माहेश्वरी, विक्रांत चौधरी, संजय सैनी, मोनू वर्मा, अनिल सैनी, मनीषा सैनी,संजय कर्णवाल मौजूद रहे। उधर, मंडावली में भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने गांव मोहनपुर, करौली, औरंगपुर भिक्को, मंडावली सहित विभिन्न ग्रामीण बूथों का दौरा किया। भाजपाइयों ने राजकुमार,सुशील राजपूत की उपस्थिति में बूथ अध्यक्ष और समिति कार्यकर्ता रोहिताश सिंह, रवि कुमार, रेमश सिंह, जगवीर सिंह, संजीव गुर्जर को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें