अमरोहा। कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएनएस इंटर कॉलेज डिडौली के छात्रों ने कॉलेज पर धोखाधड़ी कर भविष्य खराब करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है
बुधवार को डिडौली के डीएनएस इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कॉलेज प्रशासन पर विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी कर भविष्य खराब करने का आरोप लगाया। डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि 2017 में कुछ छात्रों ने कक्षा 11 में प्रवेश लिया था। सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने दस्तावेज कॉलेज में जमा किए। सभी छात्र परीक्षा मेें सम्मिलित हुए थे। लेकिन कालेज ने आज तक परीक्षा परिणाम की जानकारी नहीं दी है। डीआईओएस से पता चला कि कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया। जबकि विद्यार्थी दस्तावेजों के साथ साथ फीस भी भर चुके थे। कॉलेज प्रशासन से बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवार्द नहीं हो रही है। सभी विद्यार्थी मानसिक तौर से अत्यधिक परेशान हो गई है। भविष्य खराब होने की कगार पर है। छात्रों ने डीएनएस कॉलेज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के साथ कक्षा 11 का परीक्षा फल घोषित कर विद्यार्थियों को कक्षा 12 में प्रवेश दिलाने की मांग की। इस दौरान वसीम खान, नजरुल हसन, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद रजा, मोहम्मद नजीर, मोहम्मद अरबाज, साने आलम, मोहम्मद उमर, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद जैद, टिंकू पाल, लकी मौजूद रहे।