फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझारी का पशु अस्पताल खुद बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उझारी नगर पंचायत का पशु अस्पताल खुद बीमार हो गया है। जर्जर भवन में चल रहे इस पशु अस्पताल में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अस्पताल की बाउंड्रीवाल गिर चुकी है। परिसर में गंदगी फैली हुई है। पशुपालक यहां आने से कतराते हैं।
विज्ञापन

नगर की ईदगाह के सामने पशु चिकित्सालय है। प्रदेश में योगी राज के बाद भी इस पशु अस्पताल की सेहत नहीं सुधर सकी। अधिकारी इस अस्पताल की अनदेखी कर रहे हैं। इसकी इमारत इतनी जर्जर है कि किसी समय भी बड़ा हादसा हो सकता है। अस्पताल की चाहरदीवारी गिर चुकी है। जानवर हर समय परिसर में गंदगी फैलाते हैं।यहां स्टाफ की भी कमी है। जबकि इस अस्पताल से क्षेत्र के दर्जनों गांव जुड़े हैं। ग्रामीणों ने शाशन प्रशासन से इस अस्पताल की इमारत दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें