फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष व मंत्री को किया संस्पैड

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रशासन ने हड़ताल पर गए तहसील के लेखपालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष और मंत्री के साथ सभी पांच तहसीलों के अध्यक्ष व मंत्री को निलंबित कर दिया गया है। पुराने लेखपालों को काम पर लौटने को नोटिस दिया है। नए लेखपालों को शुक्रवार से काम पर नहीं लौटने पर बर्खास्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिले भर के लेखपाल अपनी मांगो को लेकर कलमबंद हड़ताल पर हैैं। प्रशासन ने हड़ताल खत्म न करने वाले लेखपालों पर कड़ा रुख अपनाया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश सिंह व मंत्री तथा सभी पांच तहसील के अध्यक्ष व मंत्री को निलंबित कर दिया है। यानि कुछ 12 लेखपालों को निलंबित किया गया है। पुराने लेखपालों को नोटिस देकर काम पर लौटने को कहा है। काम पर नहीं लौटने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। नए लेखपालों को शुक्रवार से काम पर लौटने को कहा गया है और नहीं लौटने पर बर्खास्त करने की चेतावनी दी गई है। डीएम अटल कुमार राय ने लेखपालों के खिलाफ निलंबन के साथ अन्य कार्रवाई करने की पुष्टि की है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश सिंह ने कहा कि वह आठ जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हठधर्मिता के चलते उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही। वह कार्रवाई से घबराने वाले नहीं हैं। मांग पूरी नहीं होने तक वह काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें