फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल कॅरियर काउंसलिंग सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर का सेवायोजन कार्यालय मॉडल कॅरियर काउंसलिंग सेंटर बनेगा। यहां पर 12वीं पास करने के बाद युवाओं को अनेक प्रकार के कोर्स तथा उन्हें रोजगार के अवसरों के बारे में बताया जाएगा। जिले में मेगा रोजगार मेले लगेंगे जिसमें 70 से 80 कंपनी हिस्सा लेंगी। पूरे प्रदेश के 25 से 30 हजार युवा इसमें हिस्सा लेंगे। पूरे देश में 100 तथा प्रदेश में दस शहरों में ये मॉडल कॅरियर काउंसलिंग सेंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इंटर पास करने के बाद युवाओं में आगे करने वाले कोर्स व उनमें रोजगार के अवसरों के बारे में अनेक दुविधा रहती हैं। विशेष तौर से देहात के युवाओं में आगे की पढ़ाई को लेकर असमंजस रहता है। इन युवाओं को उनकी पढ़ाई के अनुसार आगे के कोर्स व उनमें रोजगार के अवसर बताने के लिए केंद्र सरकार ने पहल की है। केंद्र सरकार देश के 100 शहरों में मॉडल कॅरियर काउंसलिंग सेंटर बना रही है। इनमें से दस सेंटर उत्तर प्रदेश में बनाए जाएंगे। बिजनौर में जिला सेवायोजन कार्यालय को भी मॉडल कॅरियर काउंसलिंग सेंटर बनाया जाएगा। इन सेंटरों पर बहुत बड़े पैमाने पर मेगा रोजगार मेले लगाए जाएंगे। हर रोजगार मेले में 70 से 80 कंपनी आकर 25 से 30 हजार युवाओं को रोजगार देंगी। पूरे प्रदेश के युवा किसी भी सेंटर पर रोजगार मेले में हिस्सा ले सकेंगे।
रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। उत्तर प्रदेश शासन के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले पूरे प्रदेश तथा केंद्र सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले पूरे देश में कहीं भी रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

सपा सरकार में रोजगार मेले करने के बजाए बेरोजगारी भत्ता बांटने पर ज्यादा जोर दिया गया। तब भत्ते के लिए सेवायोजन विभाग में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य था। बेरोजगारी भत्ते के लिए रजिस्ट्रेशन कराने को सेवायोजन कार्यालय में भीड़ लगी रहती थी। लेकिन भत्ता बंद होने के साथ ही या खुद के अपात्र पाए जाने पर युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराना बंद कर दिया। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार के अनुसार जिले में मॉडल कॅरियर काउंसलिंग सेंटर खुलने से युवाओं को फायदा होगा।

इन जिलों में खुलेंगे सेंटर
उत्तर प्रदेश में इटावा, मथुरा, फिरोजाबाद, बहराइच, सुल्तानपुर, सोनभद्र, महोबा, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर में मॉडल कॅरियर काउंसलिंग सेंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन


साल बेरोजगार
2012 37,684
2013 94,975
2014 97,470
2015 97,752
2016 41,296
2017 24,500
जनवरी 2018 27,600
नोट:उक्त आंकड़े जिले के सेवायोजन विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें