डीएमवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक का विरोध
नगीना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के जिलाध्यक्ष सोमदेव के नेतृत्व में नगर के दो इंटर कॉलेजों के शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम नगीना से मिला। ज्ञापन सौंपकर डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर के प्रबंधक द्वारा विद्यालय की वित्तीय सहायता समाप्त कराने के प्रस्ताव का विरोध किया गया।
बृहस्पतिवार दोपहर संघ के जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नगीना गजेंद्र सिंह को सौंपा। जिसमें कहा गया कि सहायता प्राप्त शिक्षण संस्था डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर के प्रबंधक द्वारा सरकार से विद्यालय की वित्तीय सहायता समाप्त किए जाने संबंधी आदेश कराया है जो गलत है। इसकी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट घोर निंदा करता है तथा सरकार से निवेदन करता है कि प्रबंधक डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए। इस दौरान एमएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम बहादुर वर्मा, शिक्षक सचिन रूहेला, अशोक कुमार, ब्रजमोहन सिंह, रामकुमार सिंह, शाहिद अली, अमीचंद यादव, जितेंद्र कुमार, खुर्शीद अनवर, बालेश्वर, विपिन कुमार, रमाकांत पांडेय, दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका बीना शर्मा, मनोज कुमारी, जरीना खातून, अनीता शर्मा आदि मौजूद रहीं।