फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बिजनौर में नांगल के एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नांगलसोती । नांगल क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की बिजनौर में करंट लगने से मौत हो गई। वहीं पूर्वी गंगनहर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

नांगल थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी 50 वर्षीय प्रमोद की करंट लगने से मौत हो गई। प्रमोद मकानों में पत्थर घिसाई का काम करता था। ग्रामीणों के अनुसार वह बिजनौर की कुटिया कालोनी में शुक्रवार को पत्थर घिसाई का काम कर रहा था। मशीन से लगे करंट से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। दोपहर बाद परिजन बिजनौर से शव गांव ले आए। देर शाम गंगाघाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं पूर्वी गंगनहर चंदक हेड और नजीबाबाद के बीच गुलालवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। करीब 45 वर्षीय मृतक के गले में रस्सी बंधी थी और चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर मंडावली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की छानबीन की। मगर कुछ भी ऐसा बरामद नहीं हो सका, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक व्यक्ति नीले रंग की टी शर्ट और काली पैंट पहने था। पुलिस ने अज्ञात शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें