फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिलेभर में छापामार अभियान चलाकर आठ स्थानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी विनोद कुमार सिंह के मुताबिक रामपुर बकली बिजनौर के मो. अय्यूब, आदर्श नगर नजीबाबाद स्थित गंगा डेयरी के स्वामी कदीर अहमद, स्योहारा क्षेत्र के बगवाड़ा निवासी इरशाद, स्योहारा क्षेत्र के गांव ड्योडी निवासी मो. उमर, चांदपुर निवासी वीरेंद्र के दूध के नमूने लिये गए, जबकि नूरपुर के रामकिशन और गांव जहांगीरपुर थाना मंडावर निवासी टिंकू के यहां से कुट्टू का आटा तथा आदर्श नगर नजीबाबाद स्थित सत्यम स्वीट्स स्वामी संजय कुमार के यहां से चटनी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिए। वहीं विभागीय टीम ने जागरुकता कार्यक्रम चलाकर मोहल्ला भाटान स्थित प्राथमिक विद्यालय के 52 बच्चों को खाद्य सुरक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम में मोहित कुमार, जगदंबा प्रसाद, जितेंद्र कुमार, तेजबहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें