फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन:परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न,

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन:परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न
विज्ञापन

नींदडू़/पैजनिया (बिजनौर)। गांधी इंटर कॉलेज मनकुआ परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में हाई स्कूल विज्ञान की पुन:परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। 415 परीक्षार्थी पुन: परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 47 अनुपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड द्वारा कुछ जिलों में 20 फरवरी को संपन्न हाई स्कूल विज्ञान की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद शनिवार की प्रथम पाली में पुन: परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्र पर हाई स्कूल विज्ञान (केवल प्रश्नपत्र) के 89 छात्राओं सहित कुल 462 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। आठ छात्रा और 39 छात्र अनुपस्थित रहे। 415 परीक्षार्थी इम्तेहान में सम्मिलित हुए, जिनमें 81 छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैजनियां के गांव महमदाबाद के कृषक जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के विज्ञान विषय का पर्चा सरल आने से परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थी खुश नजर आये। कुल 617 बच्चों ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि गत परीक्षा के मुकाबले इस बार विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र सरल आया है। परीक्षा केंद्र पर कुल 617 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। विज्ञान विषय की इस परीक्षा के साथ हाईस्कूल की परीक्षाएं समाप्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें