फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान से सरकारी तालाब मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। चेतावनी के बावजूद सरकारी जमीनों से कब्जा न हटाने वालों के खिलाफ आखिरकार प्रशासन को कड़ा कदम उठाना पड़ा। प्रशासन ने एक ग्राम प्रधान समेत कुछ ग्रामीणों द्वारा कब्जाई गई सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की रविवार को गांव इस्सेपुर पहुंची। यहां ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह द्वारा सरकारी तालाब की जमीन से कब्जा न छोड़ने पर नायब तहसीलदार ने फटकार लगाई। उन्होंने जेसीबी मशीन लगवाकर 140 वर्गमीटर क्षेत्रफल के सरकारी तालाब की गाटा संख्या 552 से ग्राम प्रधान द्वारा किया गया अतिक्रमण हटवाया। प्रशासनिक टीम ने इसी गांव में गाटा संख्या 923 की नवीन परती की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाते हुए सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया।
टीम ने क्षेत्र के गांव दाउदपुर नन्हेड़ा का भी रुख किया। यहां ग्राम समाज की गाटा संख्या 143 की 0.114 हेक्टेयर जमीन से कब्जा हटवाया गया। टीम ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों ध्यान सिंह व सतेंद्र सिंह को दोबारा जमीन पर अतिक्रमण मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी ने बताया कि जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में इस्सेपुर के ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह के खिलाफ पहले रिपोर्ट भी दर्ज की जा चुकी है। अतिक्रमणकारियों को जमीनों से कब्जा हटाने के लिए नोटिस भी दिए जा चुके थे। उन्होंने जल्द अधिरोपित जुर्माना वसूली की कार्रवाई की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें