फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने कई स्थानों पर रविदास लीला मंचन का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर (बिजनौर)। भाजपा विधायक ओम कुमार ने कई गांवों में पहुंचकर रविदास लीला मंचन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक ओमकुमार ने गांव ढक्का कर्मचंद, सेढ़ी ,साहनपुर नवादा, नन्हेड़ा आदि गांव में पहुंचकर रविदास लीला मंचन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक ओमकुमार ने कहा कि संत रविदास ऐसे समाज सुधारक थे। जिन्होंने समाज की कई कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई है। संत रविदास निर्गुण भक्ति के उपासक थे। एक महान कवि के रूप में उन्होंने अपनी गाथाओं की ओर से समाज के हित के लिए अनेक कार्य किए है। विधायक ओम कुमार ने समाज में शराब और दहेज जैसी कुरीतियों से दूर रहने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह , अमरीश, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार, सत्यवीर सिंह, मुकेश कुमार, प्रधान नंदराम सिंह, मनोज हिटलर, नरेश चेयरमैन, अरविंद चौधरी, कपिल प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें