फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना । नगर पालिका की ओर से नगर के मुख्य मार्गों, चौराहों और प्रमुख स्थानों पर जलाए जा रहे अलाव की जिला प्रशासन की ओर से भेजी गई टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार ने नगीना पहुंच कर अलाव और रोडवेज के समीप बने रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। पालिका के मुख्य लिपिक मुनीर अहमद ने बताया कि पालिका द्वारा रायपुर अड्डा, रेलवे स्टेशन, पुलिस चौकी, रेलवे स्टेशन, गांधी मूर्ति, स्टेशन रोड, पालिका कार्यालय, लुहारी सराय चौराहा सहित एक सौ से अधिक प्रमुख स्थानों पर दिन में दो बार अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। पालिका चेयरपर्सन ताहिरा खलील ने कहा कि पालिका की ओर से चलाए जा रहे अलाव के अलावा यदि किसी व्यक्ति को ठंड से कहीं और भी अलाव की आवश्यकता होगी तो पालिका वहां भी अलाव जलवाएगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र निर्धन लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कंबलों का भी वितरण कराया जाएगा। निरीक्षण के समय पालिका के प्रधान लिपिक मुनीर अहमद, इफ्तखार जैदी, नरेश कुमार, तमीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें