फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव देव मौर्य आ सकते हैं चुनाव प्रचार करने 16-31-14

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव देव मौर्य भी जिले में आ सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री व विधायक पंकज सिंह व भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में भाजपा चुनाव जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। चुनाव में विद्रोहियों को साधने के लिए भी पूरी कोशिश की जा रही है। प्रदेश के ऊर्जा व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर चुके हैं। चुनाव में भाजपा स्टार प्रचारकों की फौज उतार रही है। 18 नवंबर को भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक पंकज सिंह धामपुर व हल्दौर में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल को भी नगीना में चुनाव प्रचार के लिए बुलाया गया है। भाजपा ने नगीना में पहली बार ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारा है। वहां पार्टी ने प्रचार के लिए वैश्य समाज के सांसद को लगाया है। पार्टी सबसे बड़े स्टार प्रचारक के केशवदेव मौर्य को बुलाने में लगे हैं। केशव देव मौर्य 19 नवंबर को आ सकते हैं। उनके आने के स्थान के बारे में अभी पार्टी ने कोई कार्यक्रम तय नहीं किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के मुताबिक पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। स्टार प्रचारकों को भी बुलाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बारे में भी जल्दी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें