फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में लापरवाई पर अधिकारियों व कर्मचारी के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बिजनौर। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष अभियान एवं नियमित टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लापरवाही करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने सात नवंबर से शुरू होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए कलक्ट्रेट स्थित सभागार में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सीएमओ से कहा कि टीकाकरण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कार्य की साप्ताहिक समीक्षा करने के लिए कहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव से कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी अभियान में योगदान देने के लिए निर्देशित किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों व महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो। उन्होंने नवजात शिशु टीकाकरण कार्य में शत प्रतिशत लक्ष्य सुनिश्चित करने के लिए सूची के आधार पर टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी चिकित्साधिकारी के क्षेत्र में 75 प्रतिशत से कम टीकाकरण हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बीएसए महेशचंद, कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव, एसीएमओ शैलेश जैन और एमओआईसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें