फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ियों ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से की मानदेय बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मानदेय बढ़ाने का वादा पूरा करने की मांग की है।
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की स्थानीय शाखा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवार को ड्वाकरा हॉल परिसर में एकत्र हुईं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कार्यालय को सौंपा। आंगनबाड़ियों की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में आंगनबाड़ियों को मिलने वाले मात्र चार हजार रुपये मानदेय से परिवार का गुजारा न हो पाने तथा परिवारों के आर्थिक संकटों से जूझने का जिक्र किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से पूर्व में किए गए वादे को पूरा करने तथा आंगनबाड़ियों के मानदेय में वृद्धि करने की मांग की है। ब्लाक अध्यक्ष कमला देवी, महामंत्री नसरीन जहां, कविता, बेबी रानी, सुमन लता, आरती, मीना कुमारी, सुरेश शर्मा, अचला सहित अनेक आंगनबाड़ियों ने हस्ताक्षरित ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। आंगनबाड़ियों ने ज्ञापन में कहा कि यदि उनकी न्यायोचित मांगों पर विचार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें