फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को गॉधी जयंती पर सत्यापन के बाद पूर्ण ओडीएफ घोषित करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला गांधी जयंती पर सत्यापन के बाद पूर्ण ओडीएफ होने वाला प्रदेश में पहला जिला बन जाएगा। प्रशासन ने चार सितंबर से व्यापक सत्यापन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिला स्तरीय अधिकारी डोर-टू-डोर निगरानी रखेंगे। इस काम में 224 जिला स्तरीय अधिकारी व शिक्षण संस्थानों के छात्र लगाए गए हैं। ग्राम प्रधानों को सत्यापन से पहले अधूरे काम पूरा करने की कड़ी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार जिला ओडीएफ हो गया है। अब घर घर जाकर सत्यापन करने की बारी है। चार सितंबर से सत्यापन अभियान शुरू होगा। इस काम में 24 जिला स्तरीय अधिकारी तथा कृष्णा कॉलेज, विवेक कॉलेज, वर्धमान कॉलेज समेत दस डिग्री कॉलेज के 200 सीनियर छात्र लगाए गए हैं। टीम को 30 सितंबर तक सत्यापन कार्य पूरा करना है। बृहस्पतिवार को विकास भवन में हुई ओडीएफ की समीक्षा बैठक में ग्राम प्रधानों से स्पष्ट रूप से कह दिया गया है कि वे सत्यापन से पहले अधूरे काम पूरा कर लें। किसी भी प्रकार की कमी के लिए प्रधान जिम्मेदार होंगे। सीडीओ ने कहा कि डीएम के निर्देश है कि दो अक्टूबर गांधी जयंती पर बिजनौर सत्यापित पूर्ण ओडीएफ जिला बन जाए। सीडीओ व डीपीआरओ सत्यापन अवधि में औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें