फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगीना ओवरब्रिज व बिजनौर में होगी केंद्रीय विद्यालय की स्थापना: सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर(बिजनौर)। नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद डा. यशवंत सिंह ने कहा कि नगीनावासियों की मांग पर नगीना में रेलवे फाटक के पास जल्द ही ओवरब्रिज बनवाया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिखकर ओवरब्रिज बनाने की प्रबल संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि जनपद बिजनौर में अभी तक कोई भी केंद्रीय विद्यालय नहीं है। बिजनौर जिले में एक केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र भेजकर जनपद बिजनौर के किसी भी गांव में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की सिफारिश की है।नेशनल हाईवे विकास प्राधिकरण देहरादून की ओर से जिले में हाईवे चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। चौड़ीकरण के लिए विभाग की ओर से किसानों की जमीन को अधिग्रहित किया जा रहा है। उन्होंने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे जमीन को बगैर उचित मुआवजे के किसी भी हालत में किसान से अधिग्रहित न करें। इसके लिए किसान को उनके द्वारा पहले उचित मुआवजा देना होगा। इससे पहले सांसद ने क्षेत्र के गांवों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निदान करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें