फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति विभाग की छापेमारी से डीलरों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर) । पूर्ति विभाग की टीम ने गांव हिदायतपुर चौहड़वाला के राशन डीलर के औचक छापेेमारी की। जिसमें गेहूं की मात्रा अधिक और चावल की मात्रा कम पाई गई।
विज्ञापन

एआरओ महेश गौतम ने बताया कि यह कार्रवाई एसडीएम के आदेश की गई है। आरोप था कि संबंधित गांव का डीलर सरकार से आवंटित राशन की कालाबाजारी कर रहा है। रिकार्ड के अनुसार स्टाक में गेहूं की मात्रा 201 क्विंटल होनी चाहिए थी जो मौके पर गेहूं 300 क्विंटल पाया गया । जिसमें 99 क्विंटल गेहूं अधिक है। चावल की मात्रा 135.8 क्विंटल होनी चाहिए थी वो 18.75 क्विंटल चावल कम पाया गया। अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट एसडीएम आजाद भगत सिंह को दे दी है। उधर, एसडीएम ने डीएम की संस्तुति पर राशन डीलर मुखराम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें