फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेक्षामित्रों ने बीएसए दफ्तर में जड़ा ताला, टीपीनगर चौराहा जाम कर मांगी भीख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजला ब्यूरो
विज्ञापन

अमरोहा।
प्रदेश सरकार से वार्ता विफल होने के बाद से शिक्षामित्रों का आंदोलन उग्र रूप लेता जा रहा है। तीसरे दिन शिक्षामित्रों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर में ताला जड़ दिया। इसके बाद धरने पर बैठ गये। जहां उन्होने ने प्रदेश सरकार से हक मांगने की जोरदार आवाज उठाई। इसके बाद सभी शिक्षामित्र जुलूस की शक्ल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टीपीनगर चौराहे पर पहुंचे। राहगीरों से भीख मांगते हुए रोड जाम कर दिया। कलक्ट्रेट में पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
शनिवार को शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में जिलेभर के शिक्षामित्र जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में जमा हुए। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीएसए कार्यालय में ताला जड़ दिया। कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए। शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष योगेश भडाना ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों की मांगे नहीं मान लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार की वादा खिलाफी के कारण शिक्षामित्र सड़कों पर हैं। कई शिक्षामित्रों को अपनी जान गवानी पड़ी। जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने कहा कि सरकार को शिक्षामित्रों की मौतों का हिसाब देना पड़ेगा। इसके बाद सभी शिक्षामित्र जुलूस की शक्ल में योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। इस दौरान शिक्षामित्र हाथ में कटोरा लेकर राहगीरों से भीख मांगते चल रहे थे। वहीं गुस्साए शिक्षामित्रों ने टीपी नगर चौराहे पर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित खून से लिखा ज्ञापन डीएम नवनीत सिंह चहल को सौंपा। इस दौरान फारूख अहमद, अरुण कुमार शर्मा, विवेक त्यागी, सुमित चौधरी, सचिन यादव, इस्लाम खान, बबीता त्यागी, प्रियंका चौहान, सुमन नागर, कुलदीप चौधरी, कुलदीप चौहान, संगीता नागर, राजपाल राणा, नमित त्यागी, ममता चौधरी, देशराज सिंह, वरूण गुजर्र, शशि चौहान, सविता, नरेंद्र सिंह, कविता चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहे-चौराहे शिक्षामित्रों ने मांगी भीख
अमरोहा। आंदोलन के दौरान शिक्षामित्रों ने जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट जाते समय टीपी चौराहा, बंबू गढ़ चौराहे आदि स्थानों पर जाम लगाया तो वहीं हाथों में कटारो लेकर राहगीरों से भीख मांगी। इतना ही नहीं चौराहों पर मौजूद पुलिस कर्मियों के आगे भी भीख के लिए हाथ फैलाया। टीपी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने भीख मांगने पर हाथ जोड़ लिये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें