फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 70 दुकानें तैयार, 75 का और होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। सरकारी सस्ते गल्ला यानी अनाज लेने के लिए अब राशन कार्ड धारकों को डीलर की चौखट पर दस्तक नहीं देनी होगी। बल्कि उन्हें अब मॉडल शॉप से ही राशन मिलेगा।
दरअसल, पहले चरण में 70 दुकानों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अब दूसरे चरण में भी 75 दुकानों का निर्माण मनरेगा के तहत कराया जाएगा। जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत में अलग-अलग जगह पर 94 स्थल चिह्नित किए गए हैं। यह कवायद दूसरे चरण की चल रही है।
विज्ञापन

इनमें 75 पंचायत में मॉडल शॉप का निर्माण कराया जाएगा। बता दें कि पहले चरण में भी 75 दुकानों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया था, जिन में 70 पूरी तरह कंप्लीट हो चुकी है। सिर्फ पांच दुकानों में छोटा-मोटा काम होना बाकी रह गया है।
अब दूसरे चरण में कई पंचायत में दुकानों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। दुकान के निर्माण पर आने वाला खर्च मनरेगा के तहत लगाया जा रहा है, जिसमें मनरेगा के मजदूरों को भी रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पहले चरण की 70 दुकानों का निर्माण पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में भी 75 दुकानों का निर्माण मनरेगा के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें