फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विशाल सम्मेलन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का विशाल सम्मेलन रद्द
विज्ञापन

हल्दौर। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर के निधन की सूचना पाकर गांव पैजनियां में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विशाल सम्मेलन रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव के रामलीला मैदान में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का महासम्मेलन का सोमवार को आयोजन सोमवार होना था। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में लोगों की भीड़ जमा करने के लिए जमकर प्रचार-प्रसार किया था। इससे आयोजन स्थल पर लोगों का सुबह से ही आना शुरू हो गया था। इसी दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी को पार्टी के उच्च पदाधिकारियों द्वारा गोवा के सीएम मनोहर पारिकर के आकस्मिक निधन होने पर महासम्मेलन रद्द करने की सूचना मिली। धर्मेंद्र सैनी ने आयोजन स्थल पर आए ।आगंतुकों से निवेदन कर उन्हें कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना देकर विदा किया। कार्यक्रम स्थगित होने से सारी तैयारियां धरी रह गई। इस कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के केंद्रीय मंत्री लोकेश प्रजापति, उत्तर प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग के राज्य मंत्री गोपाल अनजान व जसवंत सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें