फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमधाम आश्रम पहुंचीं अग्रवाल महिला सभा की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने दिव्यांगों संग खेली होली
विज्ञापन

नजीबाबाद। अग्रवाल महिला सभा ने दिव्यांगों के साथ होली खेलकर होली पर्व की खुशियां बांटी। दिव्यांगों ने गीत, कहानी और नाटक की प्रस्तुति से मनमोह लिया। अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष शुचि अग्रवाल, सचिव वर्षा अग्रवाल के नेतृत्व में महिलाएं प्रेमधाम आश्रम पहुंचीं। आश्रम संचालक फादर शिबू के निर्देशन में होली पर्व पर दिव्यांगों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दिव्यांगों ने गीत, कविता, कहानी और नाटक की शानदार प्रस्तुति देकर मनमोह लिया। महिलाओं ने बच्चों के साथ होली खेली और एक-दूसरे के गुलाल लगाकर उनके साथ होली पर्व की खुशियों को बांटा। शुचि अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांग होना कोई अभिशाप नहीं है। दिव्यांगों के साथ होली खेलना से एक सुखद आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने समाज से दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने की सलाह दी। इस अवसर पर महिलाओं ने दिव्यांगों को वस्त्र, गुंजिया, अबीर, गुलाल और खाद्य सामग्री भेंट की। वर्षा अग्रवाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में निशा अग्रवाल, नेहा, दीपा, रमा, पूनम, रुचि, कृष्णकांत गोयल, मीनाक्षी, अलका, रीमा, राजीव शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें