फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकियू की गन्ना भुगतान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। आजाद किसान यूनियन के कार्यकर्ता बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बिलाई चीनी मिल के अधिकारियों से मिले। बताया कि मिल पर गन्ने का करीब 225 करोड़ रुपये बकाया है। मिल किसानों के गन्ना भुगतान करने में आनाकानी करने में लगी है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह से समस्त भुगतान दिलाने की मांग की। समस्त भुगतान शीघ्र न मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। मिल के गन्ना महाप्रबंधक के भुगतान का आश्वासन मिलने पर किसान लौट गए। इस अवसर पर आजाद किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष बिट्टू चौधरी, नगर अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मंगल सिंह, मनोज कुमार, रोहित कुमार, जितेंद्र सिंह, हेमराज सिंह और अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाकियू का आंदोलन स्थगित
हल्दौर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम से समस्त चीनी मिलों का निर्धारित समयानुसार बकाया गन्ना भुगतान मिलने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। गोलबाग के चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन ने चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग को लेकर जारी दो दिवसीय अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को जिलाधिकारी सुजीत कुमार के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र राणा, अजय कुमार, कोमन सिंह, महेंद्र सिंह, अमर सिंह, जितेंद्र सिंह, डालचंद, उदयवीर, अनिल सिंह, यामीन, गुरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें