फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर कार्रवाई से बढ़ेगा सेना के जवानों का मनोबल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद मंगलवार को भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी कैंपों पर किए गए एयर अटैक पर आम लोगों के साथ शहीदों के परिजनों में भी भारी खुशी है। आतंकवादी हमलों में अपनों को गवां चुके कारगिल शहीद गांव फीना निवासी नायक अशोक कुमार और छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान गांव रामपुर फूना निवासी नवनीत कुमार ने भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि इस कार्रवाई से देश के जवानों का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन

गांव फीना निवासी नायक अशोक कुमार पाकिस्तान से वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। अशोक माता-पिता की इकलौती संतान थे। गांव में उनके वृद्ध पिता लक्ष्मण सिंह एवं माता ओमवती अकेले रहते हैं। मंगलवार की सुबह भारत की एयरफोर्स द्वारा पाकिस्तान में घुसकर वहां की गई बमबारी के बारे में पूछे जाने पर शहीद के पिता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा हमला किए जाने के बाद उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होने से उसके हौसले बुलंद हो चुके थे। भारत सरकार ने यह निर्णय लेकर बहुत अच्छा काम किया है। पाकिस्तान को उसके किए का मुंहतोड़ जवाब मिला है। वह अब आगे कोई हमला करने अथवा कराने से पहले सौ बार सोचेगा। बार-बार हमले झेलने के बाद पाकिस्तान के विरुद्ध कार्रवाई न होने से सेना का मनोबल कमजोर हो रहा था। इस हमले के बाद सेना का मनोबल काफी बढ़ेगा।

शहादत का लिया गया बदला
गांव रामपुर फूना निवासी नवनीत कुमार छह अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। इस हमले में सीआरपीएफ के 76 जवानों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। जनपद बिजनौर में चांदपुर क्षेत्र के गांव रौनिया निवासी नवेंदू यादव भी इसी हमले में शहीद हुए थे। मंगलवार को एयर अटैक पर प्रतिक्रिया पूछने पर उनके पिता सुरेश यादव व माता राजबाला देवी ने कहा कि भारत की वायुसेना ने जवानों की शहादत का बदला ले लिया है। उन्होने मांग की कि सेना को आतंकवादियों और पत्थरबाजों से निपटने की खुली छूट जानी चाहिए। इसके साथ ही देश में पनप रही नक्सलवाद की समस्या को भी जड़ से खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें