फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब से नहीं हुई एक भी मौत : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब से नहीं हुई एक भी मौत : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम सुजीत कुमार और एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि जिले में कच्ची शराब पीने से एक भी मौत नहीं हुई है। अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। खादर क्षेत्र में दर्जनों अवैध भट्ठी नष्ट करा दी गई हैं।
कलक्ट्रेट में प्रेस वार्ता के दौरान डीएम, एसपी ने कहा कि गांव बाखरपुर गढ़ी निवासी वीर सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वीर सिंह शराब नहीं पीता था। उन्होंने वीर सिंह की मौत की सूचना पर टीम गांव में भेजी थी, लेकिन तब तक उसका अंतिम संस्कार हो गया था। डीएम के अनुसार वीर सिंह के परिजनों ने खुद उसे हार्ट अटैक होने के बारे में बताया है। नहटौर के गांव साहनपुर नवादा निवासी किरनपाल ने नहटौर के ही देशी शराब के ठेके से शराब खरीदी थी। ठेके से शराब का सैंपल लिया गया है। किरनपाल के शव का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है। कहा कि पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार के मामले में 27 एफआईआर दर्ज की हैं। तीन अंतरराज्यीय गैंग भी दबोचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1400 लीटर शराब बरामद करते हुए 15403 लीटर लहन भी नष्ट कराया है। कई शराब माफिया व तस्करों की गिरफ्तारी भी की गई है। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम अवैध शराब का काम करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। कहा कि खादर क्षेत्र में नदियों किनारे अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर पुलिस की नजर है। खादर में किसी भी सूरत में अवैध भट्ठी नहीं चलने दी जाएंगी। अगर अब भी कहीं कच्ची शराब बनाई जा रही है तो इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसडीएम बृजेश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें