फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का अधिवेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का अधिवेशन शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला इकाई के त्रिवार्षिक अधिवेशन के पहले दिन जिलाध्यक्ष, महामंत्री व जिला मंत्री के पदों पर एक प्रत्याशी के नामांकन होने से इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने शिक्षक हितों की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मोरना के केडी पब्लिक स्कूल में उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का दो दिवसीय त्रिवार्षिक अधिवेशन प्रांतीय मंत्री नरेश कौशिक व पर्यवेक्षक विकास चौहान, विपिन कुमार चौहान की देखरेख में शुरू हुआ। प्रांतीय मंत्री नरेश कौशिक के मुताबिक जिलाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार यादव, महामंत्री पद पर दुष्यंत कुमार, जिला मंत्री पर ताजवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष पर परवेज कंवर, महिला उपाध्यक्ष पर संगीता व अवधेश कुमार का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। उन्होंने बताया कि इन पदों पर एक एक ही पर्चा दाखिल किया गया है। निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा 26 फरवरी को की जाएगी। इससे पूर्व अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि एकजुट होकर शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराने में संघ का सहयोग करें। उन्होंने जिले के शिक्षकों की समस्याओं को हल करने के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। कार्यक्रम में प्रांतीय मंत्री नरेश कौशिक ने संघ की उपलब्धियों के बारे में बताया। तथा जिले के शिक्षकों की सराहना की। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक नेता नितिन चौहान, चौधरी अंगजीत सिंह, तारिक अलीम, हर्षवर्धन शर्मा, प्रशांत शर्मा, चंद्रपाल सिंह, राहुल राठी, रूपेश चौधरी, परवेंद्र रायसान, रूकेंद्र सिंह, भूपेंद्र चौहान, गौरव सिंह, शमीम अहमद, संजय राणा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें