फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक फिसलने से युवक घायल
विज्ञापन

नगीना। दवा लेने बिजनौर जा रहे एक बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई ।युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नगीना सीएचसी पर उपचार के बाद युवक को चिंताजनक हालत में बिजनौर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर मुजफ्फर निवासी कादर खान 19 वर्ष पुत्र नसरुल्लाह खान बाइक से अपनी मां की दवा लेने के लिए बिजनौर जा रहा था। जब वह सुबह करीब साढ़े दस बजे नगीना कोतवाली मार्ग स्थित सिटी डिग्री कॉलेज के पास स्थित पुलिया पर पहुंचा। सड़क के गड्ढे से बचने के लिए जैसे ही बाइक की रफ्तार कम की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। वह बाइक से गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 उसे नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए बेहोशी की हालत में लाई। हालत में सुधार होने पर तथा सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन नगीना सीएससी पहुंच गए हैं। बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें