फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती परीक्षा में नौ मंडलों के अभ्यर्थी हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
भर्ती परीक्षा में नौ मंडलों के अभ्यर्थी शामिल
विज्ञापन

गजरौला शिव। मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय स्वाहेड़ी खुर्द में आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा में कुल 318 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें मृतक आश्रित में 299 और सीधी भर्ती के 28 परीक्षार्थी शामिल रहे। इनमें 294 पुरुष और 24 महिलाओं ने परीक्षा दी। इस दौरान नौ अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा में कुल नौ मंडलों के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

राजस्व प्रशिक्षिण केंद्र पर दो से तीन फरवरी तक लेखपाल भर्ती परीक्षा हुई। इसमें नौ मंडलों के कुल 318 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 299 मृतक आश्रित और 28 सीधी भर्ती के प्रशिक्षु शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य हामिद हुसैन के अनुसार परीक्षा में कुल 327 परीक्षार्थी शामिल होने थे। लेकिन केवल 318 ने ही परीक्षा दी। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए केंद्र पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरिहरराम और प्रधानाचार्य हामिद हुसैन के अलावा तेजपाल सिंह, टीकम सिंह, रिजवान अहमद, शहाबुद्दीन, शबी हैदर, दीपक सैनी, पिंकी रानी आदि कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई थी। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, बरेली, लखनऊ, झांसी, कानपुर मंडल के अभ्यर्थियों ने इसमें प्रतिभाग किया। इसके बाद संबंधित प्रशिक्षुओं को रिलीव कर दिया गया। उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए लखनऊ भेज दी जाएंगी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपूर्ण हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें