फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के आश्वासन पर टली महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ के आश्वासन पर टली महापंचायत
विज्ञापन

स्योहारा। विवाहिता की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू संगठनों की ओर से आरोपी के घर पर आयोजित होने वाली महापंचायत सीओ के आश्वासन के पर स्थगित हो गई। 20 दिसंबर को गांव मकसूदपुर निवासी एक युवक दूसरे गांव की गैर संप्रदाय की एक विवाहिता को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसे लेकर हिंदू संगठनों में उबाल आ गया था। 25 दिसंबर को विवाहिता के गायब होने की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवाहिता के बरामद न होने पर पांच जनवरी को हिंदू संगठनों ने विवाहिता के गांव में एक पंचायत की गई। पुलिस को चेतावनी दी गई थी कि 15 जनवरी तक महिला बरामद न होने पर गांव में पुन: पंचायत की जाएगी। 16 जनवरी को गांव में पुन: पंचायत की गई। पुलिस ने एक सप्ताह में महिला को बरामद करने का आश्वासन दिया। पंचायत में चेतावनी दी गई कि 23 जनवरी तक महिला के बरामद न होने तथा आरोपी के गिरफ्तार न होने पर हिंदू संगठनों ने आरोपी के गांव में 24 जनवरी को महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भारी सतर्कता बरती। आसपास के गांव और हिंदुवादी नेताओं को महापंचायत में पहुंचने पर कार्रवाई का भय दिखाया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। आरोपी के गांव तथा आसपास के गांव में दो सीओ, पांच एसओ, दस एसआई, दस महिला कांस्टेबल आदि भारी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस द्वारा महिला के बरामद करने पर विफल रहने और पुलिस के बाद सतर्कता के कारण हिंदू संगठनों की अपेक्षाकृत भीड़ जमा नहीं हो पाई। पुलिस ने आरोपी के गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया। इसके लिए धामपुर सीओ महावीर सिंह रजावत के नेतृव में एक अन्य सीओ, आधा दर्जन थानों की पुलिस ने क्षेत्र में डेरा जमा लिया। महापंचायत शुरू हुई होते ही पुलिस ने मामला संभाल लिया गया। सीओ महावीर सिंह ने आश्वासन दिया कि केवल एक सप्ताह में युवती को बरामद कर लिया जाएगा तथा आरोपी युवक को जेल भेज दिया जाएगा। सीओ के आश्वासन के बाद महापंचायत की समाप्त की गई। इस मौके पर हिंदू संगठनों के जितेंद्र बेस, लोकेंद्र चौधरी, सुरेश, अर्पित त्यागी, प्रांशु नेगी, अवधेश प्रधान, अंतराम सिंह, कपिल, प्रदीप, हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी हरीश चौहान, शुभांकर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, केशव त्यागी, रानू कुमार, रितिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें