फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहू जैन कॉलेज की रासेयो छात्राओं को शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

नजीबाबाद । साहू जैन कॉलेज की रासेयो छात्राओं ने शिविर का पांचवां दिन जन स्वास्थ्य चेतना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विद्यु द्विवेदी और कार्यक्रम अधिकारी डॉ.नीलम बालियान के निर्देशन में शिविर का आयोजन हुआ ।
विज्ञापन

ग्राम शेखपुर गढ़ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ.एसके जौहर, डॉ.पवन अग्रवाल, डॉ.राजीव अरोड़ा ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर दवाइयां बांटी। चिकित्सकों ने सर्दी के मौसम में पनपनी वाली बीमारियों के लक्षण व उपाय की ग्रामीणों को जानकारी दी। इस अवसर पर छात्राओं ने ग्रामीणों को बीमार होने पर कुशल चिकित्सक से इलाज कराने की सलाह दी। शिविर में तबस्सुम, मिस्बा, समरा, लायबा, गुलनाज, उजमा, द्रक्षा, इफरा, जिया, सायमीन, जहांआरा, साक्षी, स्नेहा सहित अनेक छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें