फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी
विज्ञापन

बिजनौर ।अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले पुरानी पेंशन सहित कई मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए मांग पूरी न होने पर फिर से हड़ताल की चेतावनी दी।
कर्मचारियों ने अपने विभागों से नारेबाजी करते हुए विकास भवन पहुंचकर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है। कई प्रदेशों में कर्मचारियों को आज भी पुरानी पेंशन दी जा रही है। कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के साथ छलावा है। कोई भी कर्मचारी नई पेंशन स्कीम से खुश नहीं है। फिर भी इसे कर्मचारियों पर थोपा जा रहा है। कहा कि कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों को भी दूर नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों को मासिक यूनतम वेतन 26 हजार रुपये मिलना चाहिए। कहा कि अगर कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ाया गया तो वह फिर से आंदोलन करेंगे। कहा कि लोकसभा चुनाव सिर पर हैं, जो भी दल कर्मचारियों के हित की बात करेगा कर्मचारियों व उनके परिवारों का वोट उसी दल को जाएगा। कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल के दो दिन बाद भी केंद्र व प्रदेश सरकार के किसी प्रतिनिधि ने उनकी सुध नहीं ली है। धरने की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा व संचालन मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक रोड ने किया। हड़ताल में योगेश कुमार, मनोज चौहान, कमलवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, मोहम्मद रियाज, श्याम सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय कुमार, वीके वर्मा, वीर सिंह, सुखदेव यादव, आसाराम गौड़, विनीत शर्मा, विनोद शर्मा, सनी तोमर, गार्गी तोमर, शशिप्रभा, पूनम विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक विभाग कर्मचारियों ने भी रखी हड़ताल
फोटो-3
बिजनौर। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन वर्ग तृतीय के बैनर तले डाक विभाग के कर्मचारी मुख्य डाकघर के सामने धरना प्रदर्शन कर हड़ताल रहे । इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने, आश्रित कोटा 100 प्रतिशत करने, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। इस मौके पर अशोक शर्मा, लक्ष्मी, अंकित चौधरी, अनुराग मेहरोत्रा, अभिषेक मेहरोत्रा, तेजपाल सिंह, महेंद्रपाल सिंह, नेहा भारद्वाज, पूजा रानी, खुशबू चौधरी, नरेंद्र कुमार, आरिफ गांधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें