नजीबाबाद नगर महायोजना में शीघ्र होगा शामिल
नजीबाबाद।
नगर एवं ग्राम्य नियोजन विभाग नजीबाबाद को जल्द ही टाउन एरिया प्लानिंग में शामिल करेगा। महायोजना प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए विनियमित क्षेत्र के तालाब और बाग चिह्नित किए जा रहे हैं। आपत्तियों का निस्तारण भी जारी है। छानबीन की जा रहीं है।
नगर एवं ग्राम्य नियोजन विभाग द्वारा नजीबाबाद को महायोजना में शामिल करने के प्रारूप को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाएगा। संभागीय नियोजन खंड मुरादाबाद के सहयुक्त नियोजक विवेक भास्कर के निर्देेशन में नजीबाबाद को टाउन एरिया प्लानिंग में शामिल करने को प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए विनियमित क्षेत्र में शामिल तालाब और बागों की स्थिति का सांख्यिकी विभाग के विजेंद्र सिंह ने आंकड़े एकत्र किए। महानगर प्रारूप के लिए तालाब, बागों की स्थिति और आपत्तियों के निस्तारण के लिए मुरादाबाद से आए सांख्यिकी विभाग के विजेंद्र सिंह ने एसडीएम डा. पंकज कुमार वर्मा से भेंट की। एसडीएम के निर्देश पर कानूनगो छतरपाल सिंह ने सांख्यिकी विभाग को विनियमित क्षेत्र में शामिल साहनपुर गिरदावा, जलालाबाद सहित 42 राजस्व गांवों में तालाब और बाग आदि की स्थिति के आंकड़े सजरा मानचित्र के माध्म से उपलब्ध कराए। नजीबाबाद में प्रस्तावित महानगर योजना के प्रारूप को अंतिम रूप मिलते ही नजीबाबाद वर्ष 2031 वक महानगर योजना में शामिल हो जाएगा। धामपुर वर्ष 2021 वक नगर महायोजना में शामिल है, जबकि बिजनौर 2011 तक महायोजना में शामिल रहा है बिजनौर के लिए नगर महायोजना अवधि बढाने के लिए शासन स्तर पर कार्रवाई जारी है।