कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
हीमपुर दीपा। कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव अकबरपुर तीगरी निवासी फरमान (22) और नसीम (20) शनिवार को बाइक से चांदपुर से लौट रहे थे। पीपली मोड़ के पास बिजनौर की ओर से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्याऊ स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार हायर सेंटर ले जाते वक्त फरमान की मौत हो गई। इसकी सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।